यूपी : पबजी खेलने से रोका तो नाबालिक बेटे ने उतारा माँ को मौत के घाट

PUBG

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

लखनऊ | लखनऊ के एक 17 वर्षीय लड़के ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपनी मां की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब उन्होंने उसे मोबाइल गेम – पबजी खेलने से मना किया.

जानकारी के मुताबिक, लड़के ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी मां को गोली मार दी और शव को घर के एक कमरे में छिपा दिया. वहीं दुर्गन्ध से बचने के लिए उसने कमरे में रूम फ्रेशनर का छिड़काव किया.

यही नहीं, लड़के ने अपनी 10 वर्षीय बहन को धमकाया और उसे तीन दिनों तक घर में बंद रखा.

इस दौरान आरोपी ने अपने दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया और बताया कि उसकी मां एक रिश्तेदार से मिलने गई है.

दुर्गन्ध बढ़ने पर पड़ोसियों में से एक ने लड़के के पिता को इसकी जानकारी दी. पिता सेना अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मंगलवार रात घर से 40 वर्षीय साधना का तीन दिन पुराना शव बरामद किया.

एसीपी छावनी अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि महिला के सिर में काफी नजदीक से गोली मारी गई थी और शव को एयर कंडिशन्ड रूम में रखा गया था, ताकि दुर्गन्ध न आए.

सिंह ने बताया कि महिला और उसके बेटे की बीच में चार जून को बहस हुई थी. साधना ने अपने बेटे को पबजी खेलने से रोका था और उसको पैसे देने से भी मना कर दिया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात से नाराज़ होकर, लड़के ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से माँ के सिर में गोली मार दी.

जब महिला के बेटी से इस बारे में बात की गई तो उसके पूरा घटनाक्रम बता दिया.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!