सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार के दौरान रोते-बिलखते पिता ने उतारी पगड़ी, लोगों का जताया आभार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंजाब के मनसा में हुए अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से मूसेवाला को विदाई दी।
इस दौरान का एक बेहद इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धू के पिता बलकौर सिंह अपनी पगड़ी उतारते हुए दिख रहे है। इसी पगड़ी को हाथों में लेकर बलकौर सिंह बेटे सिद्धू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों का आभार जाता रहे है।
Entire Punjab has reached Moosa Pind to bid thier last goodbye to Sidhu.
😶
The last Ride #sidhumoosewala #Punjab #SidhuMooseWalaDeath #SidhuMosseWala #RIPSidhuMoosewala pic.twitter.com/h8iCdJLdoe— DrX. Manojeet Singh Bappa (@DrxBappa) May 31, 2022
If this doesn’t wet your eyes, you are heartless.
Nothing can be more difficult for a father than this.
RIP Sidhu Bai.
You are truly a legend!! #SidhuMooseWalaDeath #sidhumoosewala #SidhuMosseWala pic.twitter.com/pAKn7M7G1C
— Abhishek Tyagi (@abhityagi2409) May 31, 2022
सिद्धू के पिता रोते-बिलखते नजर आ रहे है। आपको बताते चले कि सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार शमशान घाट के बजाय उनके खेत (मूसा गांव) में किया गया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
सिद्धू की रविवार शाम को पंजाब के मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से बॉलीवुड से लेकर आम इंसान, सिद्धू के फैंस, उनके गांव के लोग और पूरा पंजाब स्तब्ध है और दुखी है।
वही सिद्धू के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। सिद्धू के फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि वो अब इस दुनिया में नहीं है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
