सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने 6 संदिग्धों को उत्तराखंड से उठाया

Sidhu Moosewala (4) (1)

सिद्धू मूसेवाला (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

गायक सिद्धू मूसेवाला की नृशंक हत्या के बाद, पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है। पंजाब पुलिस ने सोमवार को देहरादून से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, सभी को लेकर पुलिस पंजाब रवाना हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। आगे की पूछताछ के लिए इनको पंजाब ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान में देहरादून से 6 लोगों को पकड़ा है। इन सब पर पुलिस को शक है कि यह हत्याकांड में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड में आगे की जांच जारी है।

सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम को पंजाब के मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के वक्त वह अपने दो दोस्तों के साथ महिंद्रा थार गाड़ी में था। बदमाशों ने तीन तरफ से उनकी गाड़ी पर फायर किये थे ताकि वह बच न पाए। सिद्धू को सात से आठ गोलियां लगी। पुलिस ने बताया कि बीस से ज्यादा राउंड फायर किये गए।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!