असम: बाढ़ के हालात का जायजा लेने गए बीजेपी विधायक बचावकर्मी के कंधो पर सवार हुए, देखे वीडियो
फोटो: आईएएनएस
गुवाहाटी | असम में इन दिनों बाढ़ आने से लोग परेशान है। प्रदेश के कई जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए है। लोगों के पास पीने का पानी नही हैं। इस बीच असम के लुमडिंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सिबू मिश्रा (Sibu Misra) ने अपने इलाके में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने का मन बनाया।
जब वह निरक्षण करने पहुंचे तो एक बचावकर्मी के पीठ पर चढ़ गए। उन्होंने इस कर्मी की पीठ पर सवारी की ताकि उनके जूते और कपड़े न भीग जाए। इसका एक वीडियो अब सामने आया है।
इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर एक वायरल होने के बाद मिश्रा विवाद में फंस गए। लोगों ने उन पर ‘असंवेदनशील’ व्यवहार करने का आरोप लगाया, खासकर ऐसे समय में जब असम में लाखों लोग मानसून-पूर्व बाढ़ से जूझ रहे हैं।
वीडियो में मिश्रा को एक बचावकर्मी द्वारा कंधों पर उठाकर कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित एक नाव तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस सड़क पर सीबू मिश्रा को खुद चल कर जाना था उसपर ज्यादा पानी नहीं था। कुछ दूर पर ही नाव थी जिससे मिश्रा को निरक्षण करने जाना था ।
#WATCH | Assam: BJP MLA from Lumding Assembly, Sibu Misra was seen taking a piggyback ride to a boat, on the back of a flood rescue worker yesterday, May 18th. He was in Hojai to review the flood situation in the area. pic.twitter.com/Rq0mJ8msxt
— ANI (@ANI) May 19, 2022
लोगों ने मिश्रा की यह कहते हुए आलोचना की कि वह अपनी स्थिति का फायदा उठा रहे हैं और बाढ़ से प्रभावित लोगों का मजाक उड़ाते हुए एक बचावकर्मी की पीठ पर सवारी कर रहे है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सत्तारूढ़ दल के विधायक की जमकर खिंचाई की।
हालांकि, मिश्रा ने दावा किया कि वह अस्वस्थ थे और कार्यकर्ता स्वेच्छा से उन्हें कंधों पर उठाकर नाव तक ले गया था।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
