अजब-गजब: यूपी में एक घर के बाथरूम से निकले 60 से ज्यादा सांप

snake-g302b71587_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

यूपी के मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ले में घर के बाथरूम में सांपो का झुंड मिला है। हैरान कर देने वाली यह खबर जिले के अशोक विहार की है। इस बाथरूम से एक नही बल्कि 60 से ज्यादा सांप मिले है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांपो के साथ इनके अंडे भी मिले है। घर पर सांप और उनके अंडे मिलने से लोग हैरान रह गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी सांपो को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

न्यूज 18 पर प्रकाशित खबर के अनुसार, यह सारे सांप अशोक विहार कॉलोनी के रंजीत सिंह के घर से निकले। रंजीत ने घर एक नरेशपाल को किराए पर दिया हुआ था।

प्रतीकात्मक इमेज
प्रतीकात्मक इमेज

नरेशपाल की पत्नी ने पहले एक सांप को 8 मई को देखा था। इसके बाद कुछ और सांप देखे गए। इसपर नरेशपाल ने मकान मालिक रंजीत सिंह को पूरी बात बताई। रंजीत ने सांपो की तलाश में बाथरूम के टाइल और फर्श हटवा के जांच की।

बुधवार को हुई इस खोजबीन में 60 से ज्यादा सांप मिले। इसके साथ की 75 अंडो के खोल निकले। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!