पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा उप-चुनाव में शत्रुघन सिन्हा ने जीत हासिल की, बीजेपी उम्मीदवार को हराया

Shatrughan Sinha

फाइल फोटो | ट्विटर (शत्रुघन सिन्हा)

The Hindi Post

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शत्रुघन सिन्हा चुनाव जीत गए है. शत्रुघन सिन्हा ने बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल को तीन लाख वोटों से हराया.

जीत के बाद शत्रुघन बोले कि यह जीत तृणमूल कांग्रेस, सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की है.

यह पहली बार है जब तृणमूल कांग्रेस आसनसोल की लोक सभा सीट अपने नाम कर पाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वही, बालीगंज विधान सीट (पश्चिम बंगाल) पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने 20,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है. बालीगंज विधान सभा सीट पर भी उप-चुनाव हुआ था. बाबुल ने बीजेपी की उम्मीदवार केया घोष को हराया.

इन जीतों के बाद, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए है.

वही महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कांग्रेस के उम्मीदवार जयश्री जाधव ने बीजेपी के सत्यजीत कदम को हरा दिया. यहाँ जीत का अंतर 18,750 वोटों का रहा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!