मुंबई में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन

Manju Singh Passes Away

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

मुंबई | टेलीविजन की दिग्गज अभिनेत्री मंजू सिंह का बीमारी के के चलते निधन हो गया है। ये जानकारी उनके परिवार ने शनिवार को दी। परिवार ने कहा कि गुरुवार को मुंबई में उनका निधन हो गया।

परिवार ने मीडिया को बताया, “हम गंभीर दुख के साथ आपको सूचित कर रहे हैं कि मंजू सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने एक सुंदर और प्रेरक जीवन जिया। उनके ‘मंजू दीदी’ से ‘मंजू नानी’ तक के सफर के लिए उन्हें याद किया जाएगा।”

जानकारी के मुताबिक, सिंह ने 1980 के दशक के शुरूआती दिनों में छोटे पर्दे पर पहला प्रायोजित कार्यक्रम ‘शो थीम’ के साथ शुरूआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में उन्होंने रंगीन प्रसारण के प्रारंभिक युग में दूरदर्शन के लिए धारावाहिकों, बच्चों के शो, आध्यात्मिक से सक्रियता और अन्य सार्थक विषयों से लेकर कई यादगार टेलीविजन कार्यक्रमों को प्रोड्यूस किया।

उनमें से कुछ में ‘एक कहानी’, ‘स्वराज’, ‘अधिकार’ शामिल थे और बच्चों के शो ‘खेल खिलौने’ की एंकरिंग की, जो उस समय सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक था। सिंह ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

उन्होंने मशहूर फिल्म गोलमाल (1979) में अभिनय किया था। उन्होंने लेडीज टेलर (1981) स्क्रीन ट्व (1985) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!