भारत के साथ व्यापारिक समझौते से खुश ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बनाई ‘खिचड़ी’, मोदी को बताया अपना दोस्त

Scott Morrison makes Khichdi (1)

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

भारत के साथ हुए नए व्यापारिक समझौते का जश्न मानते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह खिचड़ी बनाते हुए दिखाई दे रहे है.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, “भारत के साथ हमारे व्यापारिक समझौते का जश्न मनाने के लिए आज रात मैंने पकाने के लिए जिस ‘करी’ का चयन किया है वह मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात राज्य की है. इसमें उनकी पसंदीदा खिचड़ी भी शामिल है.”

उन्होंने आगे लिखा कि, “जेन, बेटियों और मां सबने इसे मंजूरी दी.”

इस तस्वीर पर अब तक 18 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है. यह तस्वीर 20 घंटे पहले अपलोड की गई थी.

आपको बताते चले, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो अप्रैल को एक आर्थिक और व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!