देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी वसीयत राहुल गांधी के नाम की

Pusha resident of Dehradun (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

देहरादून | देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल (पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला) ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया है। पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे खास वजह बताई।

सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर अब तक आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों, चाहे राजीव गांधी। उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

मुन्जियाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!