श्रीनगर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ जवान शहीद

Army IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | श्रीनगर शहर में सोमवार को आतंकवादी हमले में घायल हुए सीआरपीएफ के दो जवानों में से एक शहीद हो गए है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी हमले में दो जवान घायल हो गए थे और उनमें से गंभीर रूप से घायल एक जवान शहीद हो गए है।

श्रीनगर शहर के मैसूमा इलाके में आतंकवादियों ने करीब से उन पर गोलीबारी की, जिसमें दो जवान घायल हो गए।

एसएमएचएस अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि गंभीर रूप से घायल एक जवान की जान चली गई है।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि तलाशी के लिए हमले वाले इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

पुलवामा जिले के लजुराह गांव में सोमवार को आतंकियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों पर भी फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया था। वहां भी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!