यूपी: “पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी, हमे बचा लो”, पोस्टर लेकर सरेंडर करने एसपी ऑफिस पहुंचे लुटेरे

Save us from ecounter mainpuri UP
The Hindi Post

जब से योगी सरकार आई है तब से उत्तर प्रदेश में बदमाशों की शामत भी आई है। बदमाश एनकाउंटर किया जाने के डर से खुद ही थाने पहुंच कर सरेंडर कर रहे है। अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है। जिले के दो लुटेरों ने पुलिस अधीक्षक के सामने सरेंडर कर दिया। जब यह लुटेरे सरेंडर करने पहुंचे तब उनके हाथ में बैनर थे। उन बैनर पर लिखा था, “हम लुटेरे है हमे जेल भेज दो’, ‘पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी, हमे बचा लो।”

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी पुलिस ने बताया किसर्विलांस टीम व थाना किशनी पुलिस द्वारा थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत हुई 1,38,000 की लूट का उन्होंने सफल अनावरण किया है और दो शातिर लुटेरे अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल टीवीएस स्टार सिटी व एक अन्य मोटर साइकिल पल्सर 125 सीसी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बताते चले, लुटेरों और बदमाशों का सरेंडर करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की  सरकार दोबारा बनने के बाद ऐसे कई मामले देखने को मिले है जिसमे बदमाशों ने एकॉउंटर के डर से सरेंडर कर दिया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!