दिल्ली में नाबालिग दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म

Rape Molestation Mental Disorder portrait-person-with-mental-disorders (1)

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में 16 वर्षीय एक दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। ये घटना दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले की है।

अधिकारी ने कहा, “महेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन में शनिवार सुबह करीब 8.45 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें कहा गया कि इलाके में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।”

अधिकारी के अनुसार, पीड़िता को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और आरोपी, जो सराय पीपल थला में पास की एक झोंपड़ी में रहता था, उसे शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!