इस तारीख से शुरू होगी इस साल की अमरनाथ यात्रा, बैठक में हुआ फैसला
फाइल फोटो
दो साल तक स्थगित रहने के बाद, आखिरकार इस साल 30 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होगी. कोरोना महामारी के कारण यह यात्रा दो साल तक स्थगित रही.
रविवार को हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में अमरनाथ यात्रा को शुरू करने तारीख पर मोहर लगी. फैसला हुआ कि 30 जून से शुरू होकर यह यात्रा इस साल 43 दिन चलेगी. यह यात्रा रक्षाबंधन वाले दिन समाप्त होगी. यानि भक्तगण 43 दिन तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे.
इस बैठक की अध्यक्षता जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की.
इस साल की यात्रा कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत होगी. इसका मतलब यात्रा के दौरान कोविड के नियमों का सख्ती से पालन होगा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
