यूपी: पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी का किया गया गैंगरेप, 10 आरोपी गिरफ्तार
सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं. जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. यह घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह अपने पति के साथ जा रही थी.
भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पति को बदमाशों ने पहले पेड़ से बांध दिया और उसके बाद चार लोगों ने महिला के साथ गलत काम किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में केस दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें दो नाबालिक भी शामिल हैं.

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी बाइट में बताया कि थाना मंडी अंतर्गत घटना कारित करने वाले और उनके सभी साथियों को 24 घंटे के अंदर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैं. इसके साथ-साथ सम्पूर्ण मामले की विवेचना मेरे द्वारा की जा रही हैं.
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस प्रयास करेगी कि इस केस में 15 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करते हुए इन अपराधियों को जल्द से जल्द सजा कार्रवाई जा सके. इसके साथ-साथ इन अपराधियों पर NSA भी लगेगा.
थाना नई मण्डी में घटित गैंग रेप की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर की बाईटः- pic.twitter.com/yvDQeaD9n9
— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) March 25, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
