‘पाकिस्तानी दवा कंपनियों ने भारतीय निर्यातकों का 430,000 डॉलर का भुगतान रोका हुआ हैं’

S Jaishankar (1)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | सरकार ने गुरुवार को राज्य सभा में बताया कि पाकिस्तानी दवा आयातकों ने भारतीय निर्यातकों का 430,000 डॉलर का भुगतान रोका हुआ हैं। भारतीय निर्यातकों ने पाकिस्तानी निर्यातकों को तमाम फार्मास्यूटिकल उत्पाद भेजे थे. इसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया हैं. यह निर्यात पाकिस्तान को अप्रैल-दिसंबर 2021 के मध्य हुए थे.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, “उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, भारत ने अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक पाकिस्तान को 203.68 मिलियन डॉलर मूल्य के दवा उत्पादों का निर्यात किया है. पाकिस्तानी आयातकों द्वारा दवा उत्पादों के भारतीय निर्यातकों को बकाया भुगतान न करने के कुछ उदाहरण हमारे संज्ञान में लाए गए हैं. डेटा उपलब्ध है, भारतीय निर्यातकों को बकाया राशि की कुल राशि लगभग 430,000 डॉलर है.”

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सदन में पूछा था कि क्या कुछ दवा कंपनियों और आपूर्तिकर्ताओं ने पाकिस्तान को दवा की आपूर्ति की है और अगर उन्हें पाकिस्तान को निर्यात किए गए सामान के लिए भुगतान किया गया है कि नहीं, इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जयशंकर ने कहा कि इस्लामाबाद में भारत के उच्चायोग के माध्यम से पाकिस्तान में संबंधित अधिकारियों के साथ बकाया राशि का मामला उठाया गया है. लेकिन पाकिस्तानी पक्ष ने अभी तक इस मुद्दे पर जवाब नहीं दिया है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!