‘कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री किये जाने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “विवेक अग्निहोत्री को इसको यू-ट्यूब पर डाल देना चाहिए”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स-फ्री किये जाने के सवाल पर आज दिल्ली विधान सभा में कहा कि विवेक अग्निहोत्री को इस फिल्म को यू-ट्यूब पर डाल देना चाहिए जिससे सब इसको फ्री में देख लेंगे.
कश्मीर फाइल्स को टैक्स-फ्री किये जाने की डिमांड पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा, “कह रहे हैं कश्मीर फाइल्स टैक्स-फ्री करो, अरे यू-ट्यूब पर डाल दो, फ्री-फ्री हो जाएगी. टैक्स-फ्री क्यों करवा रहे हो. इतना ही तुम्हें शौक हैं तो विवेक अग्निहोत्री को बोलो कि यू-ट्यूब पर डाल देगा… सारी पिक्चर फ्री हैं.. सारे जन देख लेंगे एक दिन के अंदर. टैक्स-फ्री की क्या ज़रूरत हैं”
अरविंद केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया बीजेपी नेताओं की उस मांग के एक दिन बाद आई हैं जिसमें उन्होंने दिल्ली में फिल्म कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स-फ्री करने की बात कही गई थी.
https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1506982964139200515?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1506982964139200515%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftheenglishpost.com%2Fask-vivek-agnihotri-to-put-film-on-youtube-says-kejriwal-on-tax-free-demand-for-kashmir-files%2F
केजरीवाल ने कहा कि अगर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री चाहते हैं कि ‘कश्मीर फाइल्स’ को सब लोग देखे तो उनको इसको यू-ट्यूब पर डाल देने चाहिए जिससे यह सबके देखने के लिए उपलब्ध हो.
बीजेपी नेताओं जिन्होंने ‘कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स-फ्री करने की मांग की थी उनपर कटाक्ष करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “इन्होंने (विवेक अग्निहोत्री) ने कश्मीरी पंडितो के नाम पर करोड़ो कमाए हैं और आप दीवारों पर पोस्टर (कश्मीर फाइल्स के) लगा रहे हैं.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
