अखिलेश बोले, ‘विधान परिषद के चुनाव में भाजपा ले रही गुंडागर्दी का सहारा’

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि विधान परिषद के चुनाव में भाजपा गुंडागर्दी का सहारा लेकर लोकतंत्र को खत्म करने में आमादा है। पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने इसी तरह का कार्य किया था और अब विधान परिषद के चुनाव में यही किया जा रहा है। डीएम और एसपी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले हुए हैं, तभी एटा में इस तरह की घटना हुई है।

अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लखनऊ के लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने हमें संघर्ष करने का आदेश दिया है। हम सड़क से विधानसभा तक जनता के मुद्दे उठाएंगे। भाजपा के लोग गुंडई पर उतर आए हैं और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

Mobile Guru 22

उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि डीजल और पेट्रोल पर उसका नियंत्रण नहीं है, तो चुनाव के समय दाम क्यों नहीं बढ़ते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद कंपनियां मुनाफा क्यों कमा रही हैं। डीजल पेट्रोल से होने वाला मुनाफा बड़े-बड़े उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि डा. लोहिया ने जो सिद्धांत और रास्ता दिखाया था समाजवादी पार्टी उसी सिद्धांतों पर चलते हुए समाज और देश के लिए काम कर रही है। आजादी के इतने सालों बाद भी बड़ी संख्या में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को उनका हक और सम्मान नहीं मिला है। डा. लोहिया के जन्मदिन पर सपा संकल्प लेती है कि पार्टी ऐसे सभी वर्गों के हक सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विधानसभा में उप्र के करोड़ों लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर ‘जन-आंदोलन का जनादेश’ दिया है। इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूंगा व आजमगढ़ की तऱक्की के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूंगा। महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए ये त्याग जरूरी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!