ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में रूसी दूतावास को भेजा गया ‘संदिग्ध’ सफेद पाउडर

Courier Parcel delivery-man-smiling-holding-cardboard-box-min (1)

सांकेतिक फोटो | फ्रीपिक (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलियाई राजधानी कैनबरा में रूसी दूतावास को एक ‘संदिग्ध’ सफेद पाउडर वाले पार्सल भेजे गए, पुलिस और राजनयिक कर्मचारियों ने यह जानकारी दी।

आरटी न्यूज ने राजनयिक मिशन के हवाले से कहा कि गुरुवार की सुबह दूतावास के बाहर ‘अज्ञात सफेद पाउडर’ वाले दो रहस्यमय पैकेज मिले हैं। स्थानीय अधिकारी अब लिफाफे का निरीक्षण कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र पुलिस (एसीटी) ने बाद में एक बयान में कहा कि ‘पैकेज की सामग्री का वर्तमान में मूल्यांकन किया जा रहा है’।

बाद में दूतावास में कई आपातकालीन वाहनों को देखा गया, जिसमें एक खतरनाक सामग्री प्रतिक्रिया इकाई  (hazardous materials response unit) भी शामिल थी, जिसके सदस्यों को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में प्रसारित छवियों में विशेष सुरक्षात्मक गियर (special protective gear) पहने दिखाया गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!