भजन कीर्तन के कार्यक्रम में जेल में बंद आसाराम जम कर नाचे, वीडियो आया सामने

Asaram Dance (1)

वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

बलात्कार के मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम का जेल में डांस करने का एक वीडियो सामने आया है. यह मौका था महाशिवरात्रि का जब जेल में सत्संग के कार्यक्रम के दौरान आसाराम झूमता हुआ नजर आया. वह जम कर नाचता हुआ दिख रहा है और उसके चेहरे पर खुशी का भाव नजर आ रहा है.

आसाराम अपने सत्संगो में भी इसी तरह से नाचता था. इस बार भी आसाराम का सत्संग के दौरान नाचने का अंदाज़ वही पुराना था बस जगह बदली हुई थी. यह जगह थी जोधपुर जेल.

इससे यह तो साफ हो जाता है कि आसाराम की सेहत पूरी तरह से ठीक है. गौरतलब है कि खराब सेहत का हवाला देकर आसाराम कई बार अदालत में अर्ज़ी लगाकर जमानत की मांग कर चूका है.

जेल में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी बंदियों ने भाग लिया. वह भी सत्संग कार्यक्रम में झूमते नजर आए.

इस कार्यक्रम में महादेव के भजनों को गया गया. जेल में महाशिवरात्रि का पर्व जोर-शोर से मनाया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!