4,000 लक्ज़री गाड़िया अटलांटिक महासागर में समाई, जलते हुए समुद्री जहाज की तस्वीर आई सामने
फोटो: आईएएनएस
सैन फ्रांसिस्को | अटलांटिक महासागर में एक मालवाहक जहाज में आग लगने के कारण हजारों ऑडी (AUDI), पोर्श (PORSCHE), लेम्बोर्गिनी (LAMBORGHINI), बेंटले (BENTLEY) और इलेक्ट्रिक गाड़िया डूब गई है. यह पूरा मालवाहक जहाज समुद्र में समा गया है. इस जहाज में पिछले महीने आग लग गई थी.
इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, मालवाहक फेलिसिटी ऐस (Felicity Ace) जहाज पर हजारों की संख्या में इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक गाड़िया लदी हुई थी.

समाचार पत्र द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर लदे हजारों इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों में आग लगने से यह हादसा हुआ है। इन वाहनों को लेकर मालवाहक फेलिसिटी ऐस (Felicity Ace) जहाज जर्मनी से अमेरिका के रोड आइलैंड के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था. पर अभी भी यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि यह हादसा कैसे हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मालवाहक जहाज पर 1,100 पोर्श, 189 बेंटले गाड़ियों के अलावा अनगिनत ऑडी और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन थे. पुर्तगाली नौसेना ने बताया कि इसके चालक दल के सभी 22 सदस्यों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया था और उनकी हालत सामान्य है तथा उन्हें चिकित्सकीय सहायता की भी आवश्यकता नहीं पड़ी है.

नौसेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है “मालवाहक जहाज के चालक दल के 22 सदस्यों को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं थी। उन्हें एक स्थानीय होटल में ले जाया गया था. इस आग के कारण अब तक प्रदूषण की कोई समस्या नहीं देखी गई है.”

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन वाहनों की बैटरियों में स्पार्किंग होने से यह आग लगी है या इसका कोई और कारण था.
शिप मैनेजमेंट कंपनी – MOL शिप मैनेजमेंट सिंगापुर ने कहा कि यह जहाज एज़ोरेस (Azores ) से 253 मील दूर अटलांटिक महासागर के बीच में डूब गया है और यह क्षेत्र पुर्तगाल की जल सीमा में आता है.

आईएएनएस
