ताजमहल परिसर में पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगा, लोगों ने दो व्यक्तियों को पीटा

Taj-Mahal-1

फाइल फोटो

The Hindi Post

आगरा | मंगलवार को ताजमहल में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने पर लोगों ने दो व्यक्तियों की जमकर पिटाई कर दी। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने से हड़कंप मच गया था।

यह सब तब हुआ जब मुगल शहंशाह शाहजहां के उर्स का आखिरी दिन था और ताजमहल परिसर में बहुत भीड़ थी। इस भीड़ को संभालने में सीआईएसएफ को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

दो आरोपियों में से एक फिरोजाबाद निवासी मोहम्मद सोहेल को सीआईएसएफ के जवानों ने ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

ताज गंज थाने के थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बलियान ने कहा कि शिकायत में यह नहीं बताया गया है कि क्या नारे लगाए गए थे, आरोपी पर सार्वजनिक शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है।

एसएचओ ने कहा कि संदिग्ध को कुछ चोटें भी आई हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!