माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के 26 वर्षीय बेटे का हुआ निधन

Satya-Nadella IANS (1)

सत्या नडेला (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

सैन फ्रांसिस्को | अमेरिकन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला के बेटे ज़ैन का सोमवार को निधन हो गया, ब्लूमबर्ग ने यह अपनी रिपोर्ट में कहा.  सत्या नडेला और अनु नडेला के बेटे ज़ैन 26 साल के थे.

ज़ैन को मस्तिष्क पक्षाघात (Cerebral Palsy ) नामक बीमारी थी.

ज़ैन का जन्म 13  अगस्त 1996 को हुआ था. जन्म के समय से वह मस्तिष्क पक्षाघात बीमारी से पीड़ित थे.

कंपनी ने नडेला के बेटे की निधन की जानकारी अपने कर्मचारियों को मेल के माध्यम से दी.

कंपनी ने अपने संदेश में नडेला के परिवार के लिए प्रार्थना करने को कहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!