मोदी ने पुतिन से कहा, ‘ईमानदार’ बातचीत से सुलझ सकते हैं रूस-नाटो मतभेद

Narendra Modi and Putin

फाइल फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | “रूस और नाटो के बीच मतभेदों को केवल ‘ईमानदार’ बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है”, यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कही। राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने हिंसा को तत्काल समाप्त करने की अपील की और बातचीत के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से आह्वान किया।

उन्होंने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा के संबंध में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और देश में लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हित के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के पुतिन से बात करने से पहले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत को ‘हितधारक’ और संघर्ष में एक ‘संबंधित पक्ष’ बताया।

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मौजूदा संकट पर रूसी राष्ट्रपति से बात करेंगे।

श्रृंगला ने यह भी कहा था कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ और पड़ोसी देशों के कई मंत्रियों से बात की थी, जो फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद करेंगे।

एक हितधारक होने के बारे में, विदेश सचिव ने कहा, “हम सभी के संपर्क में हैं। हम जो कुछ भी करेंगे, वह हमारे लोगों के हित में होगा।”

उन्होंने कहा कि 4,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!