दिशा सालियन मौत मामला: माता-पिता का छलका दर्द; कहा राजनीति बंद करो वरना हमने कुछ बड़ा किया तो उसके लिए राजनेता ही जिम्मेदार होंगे

Disha Salian (2)
The Hindi Post

मुंबई | “बहुत हुआ। कृपया हमें बख्श दो। हम अपनी बेटी की त्रासदी से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे को बार-बार ना उठाएं और इसका राजनीतिकरण ना करें। अगर यह सब नहीं रुका तो हम मजबूर हो जायेंगे कुछ बड़ा करने के लिए और उसके लिए यह राजनेता ही केवल जिम्मेदार होंगे”.

यह दिवंगत दिशा सालियन के रोते हुए माता-पिता का विरोध था – जो महाराष्ट्र में “कुछ राजनेताओं” द्वारा उनकी बेटी की मौत पर मेगा-एक्सपोज (बड़ा खुलासा) करने की धमकी के तुरंत बाद आया है। दिशा के माता पिता का यह बयान महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और  विधायक नितेश राणे के बयान के बाद आया जिसमें दावा किया गया कि नए खुलासे से दिशा की मौत पर से पर्दा उठ जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश सालियान और उनकी पत्नी वसंती ने ‘कुछ राजनेताओं’ द्वारा उनकी बेटी दिशा की मौत का राजनीतिक रूप से फायदा उठाने की कोशिशों की निंदा की। दिशा ने 8 जून, 2020 को सुसाइड कर लिया था।

उनके माता-पिता ने कहा, “मुंबई पुलिस ने पूरे मामले की जांच की है, वे सब कुछ जानते हैं। हमें (जांच के साथ) कोई समस्या नहीं है। दिशा को एक व्यापारिक सौदे में कुछ समस्याएं थीं और वह बहुत परेशान थी।”

उन्होंने अपील की है, “हम इसे (दिशा की असमय मृत्यु) पीछे छोड़ने और जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.. लेकिन राजनेता लगातार उसकी मौत का मामला उठाते रहते हैं.. हम इससे थक चुके हैं.. कृपया यह सब बंद करें और हमें बख्श दें।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक नहीं थीं, जिनसे वह केवल एक बार मिली थीं, बल्कि एक भावुक लड़की होने के कारण, अपने बिज़नेस में नुकसान को नहीं संभाल सकी, लेकिन मीडिया और राजनेता भ्रामक जानकारी दे रहे हैं, जो सालियान परिवार को बदनाम कर रही है।

मीडियाकर्मियों के सामने उनकी कड़ी प्रतिक्रिया तब आई, जब मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) के कुछ सदस्यों ने मंगलवार को उनसे उनके घर पर मुलाकात की।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!