गंजे व्यक्ति का विग तेज हवा में उड़ गया, उसने दौड़ लगा कर विग को पकड़ने की कोशिश करी, वीडियो वायरल
सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
एक गंजे व्यक्ति द्वारा दौड़ लगा के अपने विग को पकड़ने की कोशिश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख कर आपकी हंसी छूट सकती है. तो बताते है आपको की यह वाकया क्या है.
साइमन नामक एक व्यक्ति खुले एरिया में एक कार पार्किंग में खड़ा था. तेज हवाएं चल रही थी. इसी दौरान उसका विग हवा के जोर से उड़ गया. साइमन हतप्रभ रह गया. तुरंत ही अपने को सँभालते हुए वह मुड़ कर देखता है फिर विग के पीछे दौड़ लगा देता है.
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो साइमन का दोस्त जेमी शूट कर लेता है. वीडियो इतना फनी है कि जेमी तक अपनी हंसी नहीं रोक पता है.
यह वाकया यूके का बताया जा रहा है. अब इस फनी मोमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है.
वीडियो –
Bald Man Chases His Wig After Storm Blows it Off His Head.#Baldman #wig #StormEunice #winds pic.twitter.com/IfGYc42XDt
— Vosa Tv (Official) (@vosatvofficial) February 21, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
