चचेरे भाई के साथ ‘अफेयर’ को छिपाने के लिए बेटी ने की मां की हत्या

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

तुमकुरु (कर्नाटक) | कर्नाटक पुलिस ने तुमकुरु जिले के कोराटागेरे शहर में एक लड़की को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने चचेरे भाई के साथ अपने रिश्ते को छिपाने के लिए अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी.

शैलजा (21) और पुनीत (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने कथित तौर पर सविथ्रम्मा (45) की हत्या कर दी थी. सविथ्रम्मा ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी. शव को नाले में फेंकने से पहले सविथ्रम्मा का गला दबाकर हत्या कर दी थी।

सविथ्रम्मा को दोनों के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद, उसने उन्हें फटकार लगाई थी और उन्हें अफेयर बंद करने के लिए कहा था। उन्हें फोन कॉल या मैसेज पर संपर्क में न रहने की चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आरोपी ने अफेयर जारी रखा और कुछ दिनों बाद सविथ्रम्मा को मारने की साजिश रची।

30 जनवरी को, दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और इसे एक दुर्घटना का रूप देने के लिए, उन्होंने उसके शरीर को नाले में फेंक दिया था।

हालांकि, इस मामले को शुरू में एक दुर्घटना के रूप में माना गया था, पुलिस को जल्द ही आरोपी की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब उन्हें पकड़ा गया और दबाव डाला गया, तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!