यूपी: भगवान राम की पेंटिंग पर शिक्षक ने अपना चित्र लगाया, विवाद

Teacher puts his face over Lord Ram's image

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

वाराणसी | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित की गई दृश्य कला की एक प्रदर्शनी ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। दृश्य कला के सहायक प्रोफेसर अमरेश कुमार ने भगवान श्री राम के चित्र पर अपनी और माँ सीता के चित्र पर अपनी पत्नी का चेहरा लगा दिया था।

प्रदर्शनी का आयोजन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय में किया गया था।

गुस्साए छात्र अब अमरेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।

अमरेश कुमार ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि राम सबके हैं। उन्होंने इस मामले में और कोई सवाल का जवाब नहीं किया।

इस विवाद पर बीएचयू प्रशासन अब तक खामोश है।

छात्रों ने कहा कि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना शुरू कर देंगे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!