दिल्ली: 87 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, 30 साल का स्वीपर गिरफ्तार

Old woman hand-g7bf1ec780_640

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के तिलक नगर इलाके में 87 वर्षीय एक महिला से उसके आवास पर कथित रूप से रेप करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है।

अतिरिक्त डीसीपी (पश्चिम जिला) प्रशांत गौतम ने कहा कि वह पास के इलाके में रहता है और स्वीपर के रूप में काम करता है।

अधिकारी ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उन्हें आरोपी के बारे में पहला सुराग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि 16 घंटे के भीतर हमने आरोपी का पता लगा लिया और मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने सोमवार को पश्चिमी दिल्ली में बुजुर्ग महिला से कथित रेप की घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

पुलिस के मुताबिक शुरू में रविवार को एक वरिष्ठ नागरिक की बेटी से तिलक नगर के एक घर से मोबाइल फोन चोरी होने की लिखित शिकायत मिली जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। हालांकि, शिकायतकर्ता ने सोमवार को बताया कि जिस घर में चोरी हुई उस घर की वरिष्ठ नागरिक के साथ कथित तौर पर रेप भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और बाद में, कानून की संबंधित धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा गया है और जांच शुरू की गई है।

धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 376 (बलात्कार के लिए सजा) एफआईआर में जोड़े गए नवीनतम आरोप है।

इस बीच, दिल्ली महिला आयोग ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया और इसे ‘बेहद गंभीर मामला’ करार दिया। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पुलिस से मामले में दर्ज प्राथमिकी, पहचान किए गए आरोपियों और मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का विवरण देने को कहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को 17 फरवरी तक इसकी जानकारी देने को कहा गया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!