अदाकारा श्वेता तिवारी के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज

Shweta Tiwari 2 (1) (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म अदाकारा श्वेता तिवारी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन पर धार्मिक भावनाओं केा आहत करने की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि एक बेव सीरीज के प्रमोशन के दौरान श्वेता तिवारी संवाद कर रही थी। अन्य तमाम कलाकारों के साथ मौजूद श्वेता तिवारी ने एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने भगवान और ब्रा का जिक्र किया, इस बयान को हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला माना गया है। हिंदू संगठनों ने तिवारी के इस बयान पर सख्त ऐतराज जताते हुए माफी मांगने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस की हिस्सा रही श्वेता तिवारी के इस बयान के बाद विरोध दर्ज कराया गया। राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने इस बयान की निंदा करते हुए पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इसी दौरान एक शिकायत पर राजधानी की श्यामला हिल्स पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 295A धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!