श्वेता तिवारी का विवादित बयान – ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे है’, मध्य प्रदेश के ग्रहमंत्री ने जांच बैठाई

Shweta Tiwari (1)

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

भोपाल | फिल्म अदाकारा श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने अंत: वस्त्रों केा भगवान से जोड़ते हुए एक विवादित बयान दिया है. उनके बयान का वीडियो वायरल हो गया है.

इस बयान को लेकर राज्य के गृृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने तिवारी के बयान की निंदा करते हुए जांच के आदेश दिए हैं. बीते रोज एक बेव सीरीज की घोषणा करने के लिए तमाम कलाकारों के साथ श्वेता तिवारी भोपाल आई और उन्होंने चर्चा के दौरान एक विवादित बयान दिया था. इस बयान को हिंदू भावनाओं केा आहत करने वाला माना गया है.

श्वेता तिवारी के विवादित बयान केा लेकर राज्य के गृहमंत्री डा मिश्रा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने यह बयान सुना है और देखा भी है. अभिनेत्री श्वेता तिवारी का भोपाल में दिया गया बयान निंदनीय है. भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में तथ्यों और संदर्भ की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा.

क्या बोली थी श्वेता तिवारी?

ज्ञात हेा कि श्वेता तिवारी ने बीते रोज अपने अंत: वस्त्रों को लेकर बयान दिया था और उसके साथ ही भगवान को जोड़ा था. श्वेता ने कहा था, “मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे है.” यह कह कर श्वेता ठहाके लगा कर हसने लगी. श्वेता के इस बयान के बाद बवाल मच गया.

श्वेता तिवारी की नई वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होनी है. मनीष हरिशंकर इस वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे है. इस सीरीज का नाम ‘Show Stopper’ है. इस सीरीज में श्वेता के साथ-साथ रोहित रॉय, कवलजीत भी नजर आएंगे.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!