भारत के सबसे लंबे कद वाले शख्स ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, फोटो हुई वायरल

Tallest man of country joins Samajwadi Party

यह फोटो समाजवादी पार्टी द्वारा ट्विटर और फेसबुक पर साझा की गई है

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश में अगले महीने से चुनाव है. ऐसे समय पर सियासी दलो में नेताओ का आना और जाना लगा हुआ है. अब इसी कड़ी में भारत के सबसे लंबे शख्स ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. इनका नाम है धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और यह 46 वर्ष के है. धर्मेन्द्र देश के सबसे लंबे शख्स है. इनकी लंबाई 8 फुट 2 इंच है.

समाजवादी पार्टी के अनुसार, धर्मेन्द्र  अखिलेश यादव से खासे प्रभावित है और उनके नेतृत्व में आस्था रखते है.

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से धर्मेंद्र की फोटो साझा की है. इस तस्वीर में पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अन्य नेतागण दिख रहे है.

इस तस्वीर को साझा करते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से लिखा कि, “समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी. श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (46 वर्ष) भारत के सबसे लम्बे कद 8 फुट 2 इंच के है. इस अवसर पर प्रतापगढ़ के श्री सौरभ सिंह भी उपस्थित थे.”

लंबे कद की वजह से धर्मेंद्र हमेशा सुर्खियों में रहे है. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है.

धर्मेंद्र की फोटो ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद वायरल हो गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!