मुलायम सिंह यादव के साढ़ू भाजपा में हुए शामिल

Pramod Gupta joins BJP
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से ठीक पहले, भाजपा ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है. मुलायम सिंह की छोटी बहु अपर्णा यादव के बीजेपी ज्वाइन करने के ठीक एक दिन बाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद गुप्ता, मुलायम सिंह यादव के साढ़ू है. पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि, “मुलायम सिंह यादव जी के समधी श्री हरी ओम यादव जी और उनकी (मुलायम सिंह) पुत्रवधु अपर्णा यादव पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके है. आज उनके (मुलायम सिंह) साढ़ू प्रमोद गुप्ता जी भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है और परिवार में साढ़ू की क्या कीमत होती है यह आप सब लोग जानते है.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!