जाने माने पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
फोटो: सोशल मीडिया
टीवी पत्रकारिता के जाने माने नाम कमाल खान का हार्ट अटैक से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 61 साल के थे।
उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
वह लखनऊ के रहने वाले थे। उनकी पत्नी रुचि कुमार इंडिया टीवी से जुड़ी हुई है।
कमाल लंबे समय से NDTV से जुड़े हुए थे। वह एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनको रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका था। उनकी रिपोर्टिंग करने के अंदाज़ को लोग खूब पसंद करते थे।
उनकी मृत्यु पर तमाम राजनेताओं, मीडिया जगत के लोगों ने शोक प्रकट किया है।
NDTV चैनल ने कमाल खान के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट करके अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, “एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।”
एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।
— Mayawati (@Mayawati) January 14, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
