मुंबई के अस्पताल में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की हुई सफल ब्रेन सर्जरी

Subrata Roy Sahara

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय (फाइल इमेज | आईएएनएस)

The Hindi Post

मुंबई | सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की हाल ही में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एक सफल न्यूरोलॉजिकल सर्जरी हुई और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

केडीएएच सर्जन डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने पिछले गुरुवार (6 जनवरी) को सहारा इंडिया परिवार के ‘मैनेजिंग वर्कर’ और चेयरमैन का ऑपरेशन किया।

73 वर्षीय रॉय को हाल ही में मस्तिष्क की बीमारी का पता चला था और डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन कोइलिंग (Brain Coiling) करने की सलाह दी थी जो एक स्टेंट (Stent) और एंडो-सैक्युलर डिवाइस (endo-saccular device) के माध्यम से की गई।

डिस्चार्ज होने पर, रॉय ने केडीएएच के डॉक्टरों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट चिकित्सा उपचार, सेवाएं देने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के लिए प्रशंसा की।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!