तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण: हर घंटे मिले 7488 मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई 7 लाख के पार

COVID (8)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन से 12.5 प्रतिशत ज्यादा है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को साझा किए। मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में 146 लोगों की मौत हुई, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई है।

रविवार को कोरोना के 159,632 नए मामले रिपोर्ट हुए थे।

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 7,23,619 हो गए हैं, जिससे देश में कुल पॉजिटिव मामलों की दर 1.66 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, ओमिक्रॉन मामले की संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है, जिनमें से 1,552 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक कुल 27 राज्यों ने नए वेरिएंट के मामलों की सूचना दी है।

बीते 24 घंटों में 46,569 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,45,00,172 हो गई है।

इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 96.62 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में कुल 13,52,717 कोरोना टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 69.15 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं।

बीते 24 घंटों में 29 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह 151.94 करोड़ तक पहुंच गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!