दिल्ली में फूटा ओमिक्रोन बम, एक साथ 10 नए मामले सामने आए

omicron-gf25a3d012_640

प्रतीकात्मक फोटो (पिक्साबे)

The Hindi Post

दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए है। यह पहली बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में ओमिक्रोन के मामले मिले हो।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज ओमिक्रोन के 10 मामले रिकॉर्ड किये गए है। अब दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 20 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “दिल्ली में ओमिक्रोन के 20 मामले है। 20 में से 10 ठीक हो गए जिसके बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 10 लोग अभी भी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती है। पर किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ओमिक्रोन मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तर की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि विदेशों से भारत आ रहे लोग बड़ी संख्या में कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण कर रहे है।

अब तक देश में ओमिक्रोन के 90 मामले सामने आ चुके है। सबसे ज़्यादा 32 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए है।

कर्नाटक, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी ओमिक्रोन के मामले रिकॉर्ड किये गए है।

विश्व स्तर पर, ओमीक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित देश है युके (इंग्लैंड) जहां 10,708 मामले दर्ज किये गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!