राष्ट्रपति भवन में दाखिल होने की कोशिश कर रहे कपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrest man-hand-handcuffed (1)

प्रतीकात्मक फोटो (फ्रीपिक)

The Hindi Post

राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनो को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।

न्यूज़ एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया कि, एक कपल को राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश करने पर अरेस्ट किया गया है। यह घटना दो दिन पहले (सोमवार) की है।

 दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला, राष्ट्रपति भवन के एक दरवाज़े से अंदर जाने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।

 राष्ट्रपति भवन में कथित तौर पर घुसने की कोशिश करने की घटना से हड़कंप मचा। अभी यह नही पता चला है कि दोनों लोग गलती से या फिर जानबूझकर राष्ट्रपति भवन में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!