‘सनराइज ओवर अयोध्या’ किताब पर विवाद के बाद सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी-पत्थरबाजी

Salman Khurshid house set on fire in Nanital
The Hindi Post

नई दिल्ली | पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर सोमवार को आगजनी, पत्थरबाजी हुई है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे। दरअसल सलमान खुर्शीद अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी आईएसआईएस और बोको हरम जैसे संगठनों से करने के बाद से हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर हैं।

दरअसल हिंदूधर्म और हिंदुत्व की व्याख्या राजनीतिक पार्टियां अपने हिसाब से ही करती आई हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुत्व की तुलना एक कट्टरपंथी आतंकी संगठन से की है। उन्होंने आतंकी संगठन बोको हरम नरसंहार और उसकी क्रूरता को हिंदुत्व से जोड़ा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व और हिंदुत्व के बीच अंतर करार दिया है। उन्होंने कहा था, हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क है, क्योंकि अगर फर्क नहीं होता तो नाम एक ही होता।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!