दाऊद के कथित सहयोगी की पत्नी ने अपने पति, हार्दिक पंड्या, राजीव शुक्ला और अन्य पर लगाया रेप-उत्पीड़न का आरोप
दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी रियाज़ भाटी की पत्नी ने पति पर दुष्कर्म और जबरन सेक्स वर्क कराने का आरोप लगाया है।
न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, भाटी की पत्नी ने मुंबई की सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में 24 सितंबर को इस संबंध में शिकायत दी थी।
ANI के अनुसार, पुलिस से की गई शिकायत में, भाटी की पत्नी ने, पति रियाज़ भाटी, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला, हार्दिक पांड्या, पृथ्वीराज कोठारी का नाम शामिल किया है।
Rehnuma Bhati,wife of Riyaz Bhati(alleged close aide of Dawood Ibrahim) registered complaint at Mumbai's Santacruz PS on Sept 24 alleging rape-molestation by Riyaz Bhati,Munaf Patel,Rajeev Shukla,Hardik Pandya&Prithviraj Kothari. Police verifying allegations,no FIR registered yet
— ANI (@ANI) November 12, 2021
उन्होंने पति पर उसके दोस्तों, कारोबारी सहयोगियों और अन्य हाई प्रोफाइल लोगो के साथ यौन संबंध बनाने का दवाब बनाने का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है पर अभी तक कोई FIR दर्ज नही हुई है।
ANI ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि इस मामले में अभी तक कोई प्रमाण नही मिला है।


