उत्तर प्रदेश: 14 वर्षीय दिव्यांग लड़के को पुलिसकर्मियो ने पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को किया गया सस्पेंड

14 year old boy thrashed by UP police men
The Hindi Post

बरेली | उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 14 वर्षीय दिव्यांग लड़के की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। लड़के का दाहिना हाथ नहीं है, वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अपने पिता के साथ मछली बेचता है। उसने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ अवैध काम करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने उसे पीट दिया।

बुधवार शाम को हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दो पुलिसकर्मी लड़के को रोकते नजर आए और बाद में उनमें से एक ने उसे लात जबकि दूसरे ने उसे डंडे से मारना शुरू कर दिया।

बाद में लड़के को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उसने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने पहले उससे संपर्क किया और कहा कि वह अवैध रूप से मछली बेच रहा था। फिर उन्होंने उसे एक काम करने के लिए कहा और उस काम के लिए एक हिस्सा देने का वादा किया।

बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

कांस्टेबलों की पहचान सत्येंद्र सिंह और नवीन मलिक के रूप में हुई है।

लड़के के पिता ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सजवान ने संवाददाताओं से कहा, “दोनों कांस्टेबलों का लड़के के साथ किसी मुद्दे पर बहस हुई थी और बाद में उन्होंने उसे पीटा। हम उचित कार्रवाई करेंगे और सर्कल अधिकारी मामले की जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!