आर्यन की जमानत के लिए जूही चावला ने भरा बेल बॉन्ड

Juhi signs bail bond for Aryan
The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन, आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद है। उनको गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से बेल मिल गई थी। अभिनेत्री जूही चावला जमानतदार है।

वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि अदालत ने, कई फिल्मों में शाहरुख की सह-कलाकार जूही को आर्यन की जमानत के लिए जमानतदार के रूप में स्वीकार किया है और उन्होंने संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर किए और अदालत के अधिकारियों के समक्ष जमानत बॉन्ड भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायमूर्ति एन. डब्ल्यू. साम्ब्रे ने गुरुवार शाम आर्यन और दो अन्य – अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी, लेकिन जमानत के आदेश शुक्रवार को ही प्राप्त हुए, जिससे तीनों के घर लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

गुरुवार को जमानत का फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद, शाहरुख खुश नजर आए और बाद में उन्होंने अपनी पूरी कानूनी टीम से मुलाकात भी की और उन्हें बधाई दी, जो पिछले चार हफ्तों से आर्यन की रिहाई के लिए लड़ रही थी।

आर्यन ने 2 अक्टूबर को अपना घर छोड़ा था, जब वह मुंबई-गोवा क्रूज जहाज की यात्रा पर निकले थे, मगर एनसीबी ने जहाज पर रेव पार्टी का आरोप लगाते हुए छापेमारी कर दी। इस दौरान आर्यन को हिरासत में ले लिया गया और अगले ही दिन उन्हें कई अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तब से आर्यन आर्थर रोड स्थित जेल में बंद है और वह पिछले 28 दिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!