शख्स ने Myntra से आर्डर किये फुटबॉल स्टॉकिंग्स (मोज़े), बदले में मिली ब्रा

online-shopping-gd71749465_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

एक शख्स ने दावा किया कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए Myntra से फुटबॉल स्टॉकिंग्स (मोज़े) ऑर्डर किए पर डिलीवरी में उसको महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला अंगवस्त्र (ब्रा) भेज दिया गया।

इन शख्स का नाम है कश्यप स्वरूप। इन्होंने अपनी इस बात को ट्विटर के माध्यम से बताया।

कश्यप ने ट्विटर पर यह भी बताया कि Myntra ने ब्रा के ऑर्डर को बदलने से मना कर दिया।

कश्यप ने मजाकिया लहजे में लिखा कि “तो अब मैं फुटबॉल गेम के लिए 34 CC ब्रा पहनूंगा….”

यह ट्वीट जब लोगो की निगाह में आया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोगों ने एक से बढ़कर एक जवाब लिखे। लोग हसीं मजाक करने लगे और कश्यप को एक से बढ़कर एक सुझाव देने लगे।

हालांकि बाद में Myntra ने माफ़ी मांग ली और कश्यप को लिखा कि जल्द ही उनका मैनेजर उससे संपर्क कर लेगा।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!