नैनीताल: भारी बारिश से उफनाई नैनी झील, मॉल रोड तक पहुँच गया पानी

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

भारी बारिश ने नैनीताल को जलमग्न कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश ने नैनीताल-वासियो के हाल बेहाल कर दिए है।

अत्यधिक बारिश से यह हाल हो गया कि नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील ओवरफ्लो हो गई और पानी मॉल रोड तक पहुँच गया।

सोमवार देर रात को झील का पानी सड़क पर बह रहा था।

अक्टूबर के महीने में इतनी बारिश पिछले कई वर्षो में नैनीताल में नही हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नैनीताल में सोमवार तक 150 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है।

 

पत्रकार कविता उपाध्याय ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि उन्होंने देहरादून के मौसम विभाग के डायरेक्टर बिक्रम सिंह से बात की है और उनसे यह पता लगा है कि उत्तराखंड के कुमाऊं छेत्र में साल 1897 के बाद से इतनी बारिश कभी नही हुई। यह अब तक की सर्वाधिक बारिश है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!