लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस के समक्ष पेश हुए आशीष मिश्रा, पूछताछ जारी

Ashish Mishra appears before police

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

लखीमपुर खीरी | यूपी के लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा के मामले में आरोपित केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू क्राइम ब्रांच के सामने आज पेश हुए। हालांकि, आशीष मिश्रा को दिन में 11 बजे लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश होना था, लेकिन वह पहले ही पहुंच गए। आशीष मिश्र से क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने आशीष मिश्रा की पेशी को देखते हुए पुलिस लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया है। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आशीष की जांच दल के सामने पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। इससे पहले आशीष के नेपाल भागने की भी चर्चा थी। आशीष के पिता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने खुद सामने आकर कहा था वो कहीं नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट के मुख्य आरोपित केन्द्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र उर्फ़ मोनू के घर गुरुवार देर शाम पुलिस ने नोटिस चस्पा की थी जिसमें उनको शुक्रवार को पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष तलब किया गया था लेकिन, वह नहीं आए। शुक्रवार को फिर एक नोटिस उनके घर में चस्पा किया गया, जिसमें उन्हें शनिवार को 11 बजे पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष तलब होने के लिए कहा गया था। पुलिस के बड़े अधिकारियों से संकेत मिले थे कि अगर शनिवार को भी मोनू क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पूछताछ के लिए नहीं आते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!