विधानसभा चुनाव को लेकर जारी है भाजपा का विस्तार अभियान – उत्तराखंड विधायक ने थामा भाजपा का दामन

Independent legislator Ram Singh joins BJP Uttarakhand

Photo: Twitter@BJP4UK

The Hindi Post

नई दिल्ली | विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का विस्तार अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को उत्तराखंड के भीमताल से निर्दलीय विधायक और पूर्व कांग्रेस नेता राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया। नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में कैड़ा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।

उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड लहर चलने का दावा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पिछले एक महीने के अंदर राम सिंह कैड़ा राज्य के तीसरे विधायक हैं जो भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में राम सिंह कैड़ा का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक कार्यकाल के 20 वर्ष पूरे हुए हैं और प्रधानमंत्री के कामकाज से प्रभावित होकर कैड़ा ने भाजपा के साथ जुड़ने का फैसला किया है।

छात्र राजनीति से शुरूआत करने वाले राम सिंह कैड़ा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी शामिल रह चुके हैं। कैड़ा प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके हैं, प्रदेश कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं। 2017 के पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की वजह से कैड़ा निर्दलीय चुनाव लड़े और मोदी लहर में भी भीमताल से निर्दलीय विधायक के तौर पर चुनाव जीते थे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!