श्रीनगर: स्कूल में घुस कर आतंकियों ने की फायरिंग, 2 शिक्षकों की मौत

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को आतंकवादियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर के ईदगाह इलाके के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आतंकवादियों ने दो शिक्षकों पर करीब से गोलीबारी की।

सूत्रों ने कहा, “दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी के बाद तलाशी ली जा रही है।”

रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए शिक्षकों में स्कूल की प्रिंसिपल सुपिन्दर कौर और कश्मीरी पंडित शिक्षक दीपक चंद भी शामिल हैं।

दो दिन पहले मंगलवार को भी आतंकवादियों ने एक स्थानीय पंडित, एम.एल. बिंदरू, एक गैर-स्थानीय विक्रेता और कश्मीर में एक टैक्सी चालक की हत्या कर दी थी।

आईएएनएस

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!