नवजोत सिद्धू लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करते हिरासत में लिए गए

Sidhu Detained
The Hindi Post

चंडीगढ़ | पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को उत्तर प्रदश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ राजभवन के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें पार्टी विधायकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सिद्धू ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाए, हरियाणा के मुख्यमंत्री के भड़काऊ बयान और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों को कार से रौंदने के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी की मांग की।

चंडीगढ़ पुलिस ने बाद में सिद्धू और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

सिद्धू ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए लिखे एक ट्वीट में कहा, “यूपी के लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार, बर्बर हत्या का विरोध करने पर आपको गिरफ्तार किया गया। हम अपनी आखिरी सांस तक किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं!!”

उन्होंने आगे लिखा, “साहस, तेरा नाम एट द रेट प्रियंका गांधी है!!”

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू ने पिछले हफ्ते महाधिवक्ता और डीजीपी की नियुक्ति के विरोध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने न अभी तक न तो अपना इस्तीफा वापस लिया है और न ही आलाकमान ने अब तक उनकी स्थिति पर कोई सफाई दी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!