कथित तौर पर संघ की तालिबान से तुलना करने पर गीतकार जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज

Javed Akhtar IANS

जावेद अख़्तर (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

गीतकार जावेद अख़्तर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ख़िलाफ़ काथित टिप्पणी करके समस्या में घिर गए हैं। उनके ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस ने इस काथित टिप्पणी को लेकर सोमवार को एक एफआईआर दर्ज की हैं। उन्होंने काथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और तालिबान की तुलना कर दी थी।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार मुंबई पुलिस ने गीतकार जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

मुंबई में वकील संतोष दुबे ने जावेद अख़्तर के खिलाफ मुलुंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर रजिस्टर करवाई हैं।

अख़्तर ने पिछले महीने एक टीवी इंटरव्यू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और तालिबान के बीच समानताएं बताई थीं।

वकील संतोष दुबे ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने जावेद अख़्तर को क़ानूनी नोटिस भेजा था और उनसे उनकी की गई टिप्पणी पर माफ़ी मांगने को कहा था, लेकिंन उन्होंने ऐसा नही किया। अब मेरी शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की गई हैं।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!