भोवानीपुर विधानसभा उपचुनाव: ममता बनर्जी ने बीजेपी की प्रियंका टिबड़ेवाल को 58000 से अधिक मतों से हराया

mamta

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की भोवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने यह जीत 58,800 से ज़्यादा वोटो से हासिल की। उन्होंने बीजेपी की प्रियंका टिबड़ेवाल को हराया हैं।

यहाँ भोवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था जिस पर ममता बनर्जी ने अपना भाग्य आजमाया था। बीजेपी ने उनके खिलाफ प्रियंका टिबड़ेवाल को उतरा था।

इस सीट पर सितंबर 30 को वोट पड़े थे और आज वोटो की गिनती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल हुए पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में ममता बनर्जी, बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से नंदीग्राम में चुनाव हार गई थी पर उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस दो-तिहाई सीटें जीतकर बंगाल की सत्ता पर काबिज हो गई थी।

चुनाव हार जाने के कारण ममता को दोबारा से चुनावी मैदान में उतरना पड़ा और इस बार उनको जीत हासिल हुई हैं।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!