बहस होने के बाद युवक ने चाकू से काट दी सहपाठी छात्रा की गर्दन, किया पुलिस के सामने सरेंडर

Arrest-

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

तिरुवनंतपुरम | केरल के कोट्टायम जिले के एक प्रीमियर कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा हॉल से बाहर आने के तुरंत बाद एक चौंकाने वाली घटना से सनसनी फैल गई। यहां एक कॉलेज छात्रा की उसके सहपाठी ने गर्दन काट दी। घटना कोट्टायम जिले के पलाई कस्बे के सेंट थॉमस कॉलेज के अंदर हुई।

छात्रा को मृत अवस्था में पास के अस्पताल में लाया गया। अपराध करने वाला छात्र ने बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। छात्र की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक बैजू के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही थी और बाहर बहुत कम छात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों छात्रों ने अपनी परीक्षा पूरी कर ली थी और परीक्षा हॉल से बाहर आ गए थे।

दोनों को साथ चलते देखा गया और बहस के बाद युवक ने चाकू निकाल कर छात्रा की गर्दन काट दी।

जल्द ही वह नीचे गिर गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। दोनों खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी (फ़ूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी) में बीबीए पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्टायम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डी. शिल्पा ने कहा कि पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

जिस स्थान पर छात्रा पर हमला किया गया, वहां से कुछ दूरी पर खड़े एक कॉलेज के सुरक्षाकर्मी ने कहा कि उन्होंने देखा कि दोनों आपस में बहस कर रहे थे और छात्र ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। इस पर गार्ड उनकी ओर बढ़ने लगा लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, उसने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।

बैजू को थाने ले जाया गया और उससे पूछताछ की गई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!